झांसी। चित्रा चौराहा स्थित पब में शराब के नशे में मारपीट के मामले की सीसीटीवी फुटेज घटना के तीन दिन बाद वायरल हुई। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़कर उनका चालान कर दिया लेकिन, अभी तक किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
एक दिसंबर को सीपरी बाजार निवासी निहाल शाक्य अपने दोस्तों के साथ पार्टी बनाने पीपुल्स पब गया था। यहां वह दूसरे की आरक्षित सीट पर जा बैठा। इस बात को लेकर विवाद होने लगा। उसका आरोप है पब कर्मचारियों ने भी उसे बंधक बनाकर पीटा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि निहाल ने छेड़खानी की। मारपीट के बाद निहाल ने पुलिस को सूचना दी। निहाल ने सीपरी बाजार पुलिस को तहरीर दी लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच ऐसी मारपीट नहीं हुई थी, जिसमें रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस मामले में हरिओम कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, भरत कुशवाहा, संदर्भ कुशवाहा एवं अंकित कुशवाहा को पकड़ा गया है। ब्यूरो