फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ड्यूटी सीनियर की एक्सरे कर रहे प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं

Sun, 28 Jun 2026 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी ही नहीं इमरजेंसी में आने वाले रोगियों के एक्सरे डिप्लोमा इन एक्सरे के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं करते हैं। ड्यूटी पर तैनात टेक्नीशियन कभी-कभी नजर आते हैं। चिंता कि बात है कि इन छात्र-छात्राओं यह नहीं पता होता है कि कितनी क्षमता से एक्सरे करना है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के अनुसार इमरजेंसी में तीन एक्सरे टेक्नीशियन तैनात है, जिनकी ड्यूटी आठ-आठ घंटे लगती है। वहीं, ओपीडी में आने वाले रोगियों के एक्सरे सुबह से दोपहर तीन-चार बजे तक होते हैं। यहां रोगियों के एक्सरे की कमान पूरी तरह से डिप्लोमा के छात्र-छात्राएं संभाले रहते हैं। जिम्मेदार टेक्नीशियन कभी कभार ही नजर आ आते हैं। वहीं, इमरजेंसी में भी एक्सरे टेक्नीशियन के बजाय छात्र-छात्राएं करते हैं।
प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को एक्सरे से निकलने वाली किरणों की प्रभावी क्षमता के बारे में सटीक जानकारी भी नहीं होती है। यही वजह है कि जब शनिवार को उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि मशीन में जो सिस्टम सेट हैं, उसके ही हिसाब से एक्सरे कर देते हैं।
विज्ञापन


मैंने खुद दो दिन पहले इमरजेंसी में छात्र-छात्राओं को एक्सरे करते देखा, यहां टेक्नीशियन नदारत मिला। जब छात्राओं से सीनियर (टेक्नीशियन) के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। दोबारा निरीक्षण में ड्यूटी होने के बाद भी सीनियर के न मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें