फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद पटरी पर लौटी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के चलते करीब डेढ़ साल से पटरी से दूर रही प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस को भी आखिरकार चलाने की हरी झंडी मिल गई। यह ट्रेन झांसी से 30 जुलाई से चलेगी जबकि कोलकाता से एक अगस्त को रवाना होगी। रेलवे ने ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया। दोनों ओर से टिकटों की भी बुकिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

झांसी स्टेशन से कोलकाता के बीच अभी कोई सीधी ट्रेन नहीं है। यहां से चंबल, एजीसी-हावड़ा जैसी ट्रेन चल रही हैं लेकिन, यह सिर्फ हावड़ा तक जाती हैं। कोलकाता के लिए सिर्फ 01106 स्पेशल गाड़ी चल रही है। सीधी गाड़ी न होने से कोलकाता रूट के यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसे देखते हुए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस ट्रेन को 30 जुलाई से दुबारा चलाने का निर्णय लिया गया हालांकि इसका संचालन स्पेशल ट्रेन के तौर पर किया जाएगा। पिछले वर्ष कोरोना की शुरूआत के बाद से यह ट्रेन बंद चल रही थी। रेल प्रशासन के मुताबिक कुल 20 डिब्बों वाली यह सुपरफास्ट ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी। ट्रेन में टू एसी का एक, थ्री एसी का छह, स्लीपर के सात एवं सेकेंड स्लीपर के चार समेत पावर कार का एक वैगन मौजूद रहेगा। ट्रेन के लिए बुकिंग भी आरंभ कर दी गई है।
यहां होगा ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव उरई, कालपी, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, झाझा, जसीडीह, मधुपुर जंक्शन, चितरंजन, बर्द्धमान और नैहाटी जंक्शन पर भी ठहरेगी।
विज्ञापन

मार्ग में बदलाव से एक घंटे की बचत
यह ट्रेन पहले कोलकाता से झांसी के बीच बैरकपुर होकर चलती थी। अब इसे बैरकपुर के बजाय नैहाटी होकर चला जाएगा। पहले कोलकाता से सुबह 7.25 पर रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 9 बजे झांसी पहुंचती थी। अब सुबह 7.20 मिनट पर ही यहां पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में झांसी से रात 9.05 पर खुलकर पहले रात 10 बजे कोलकाता पहुंचती थी। अब एक घंटे पहले रात 9.05 बजे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें