फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोेपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शादी समारोेह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो खूब वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जांच के निर्देश दिए। जांच दौरान वीडियो पूंछ थाना क्षेत्र का निकला। जांच दौरान पुलिस ने थाना एरच के इसकिल गांव निवासी जगजीवनराम पर एफआईआर दर्ज की। जहां पता चला कि आरोपी ने 20 नवंबर को एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की थी। जांच दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को नई बस्ती मोहल्ला से पकड़ा। लाइसेंसी बंदूक बरामद कर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें