झांसी। झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर स्थित बड़ौरा चौराहा के पास पैदल जा रहे युवक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
रविवार शाम थाना बबीना के घिसौली गांव निवासी देवी सिंह परिहार (40) बड़ौरा चौराहा से पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।