फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: PNB के ATM बूथ में शार्ट सर्किट से लगी आग, विकराल रूप धारण कर दूसरी मंजिल तक पहुंची, दमकल ने पाया काबू

Wed, 15 May 2024 02:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में बुधवार सुबह करीब दस बजे गल्ला मंडी रोड स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ पर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे बूथ को चपेट में ले लिया और दूसरी मंजिल में स्थित घर तक जा पहुंची।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में बुधवार सुबह करीब दस बजे गल्ला मंडी रोड स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ पर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे बूथ को चपेट में ले लिया और दूसरी मंजिल में स्थित घर तक जा पहुंची। घर के अंदर से किसी तरह परिजनों को बाहर निकाला गया। दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन



 

गल्ला मंडी रोड पर किसान बाजार के पास रहने वाले शैलेंद्र राजपूत के घर के नीचे पीएनबी बैंक का एटीएम बूथ है। वह खुद परिवार के साथ ऊपरी मंजिल में रहते हैं। सुबह उनके दोनों बच्चे स्कूल चले गए। घर में शैलेंद्र एवं उनकी पत्नी मौजूद थीं। सुबह करीब दस बजे शार्ट सर्किट होने से एटीएम बूथ में आग लग गई। अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। 
 

कुछ ही देर में आग भड़क उठी। आग ने बूथ को अपनी चपेट में ले लिया और ऊपरी मंजिल तक जा पहुंची। शैलेंद्र की पत्नी ने आग फैलती देख शोर मचाया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश राय के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। एटीएम बूथ को नुकसान पहुंचा है। आगजनी की घटना से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें