झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र इलाके में अचानक खेत पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। खेत पर रखी फसल के साथ वहां रखे पाइप जलकर राख हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार को थाना रक्सा क्षेत्र स्थित पुनावली कलां निवासी काशीराम अहिरवार के खेत में खड़ी फसल के अवशेषों में आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर आग बुझाने शुरू किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। इसी बीच खेत पर सिंचाई के लिए रखे पाइप भी जलकर राख हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक खेत पर रखा पूरा माल जलकर राख हो गया।