फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाता की आंखों में आंसू: राख में तब्दील हुई किसान की मेहनत, डेढ़ लाख की कटी गेहूं की फसल में लगी आग

Wed, 02 Apr 2025 11:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दोपहर के समय अचानक किसान की कटी गेहूं की फसल में आ लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। किसान जितेंद्र और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने की वजह से जितेंद्र की लगभग डेढ़ लाख की फसल जलकर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
Jhansi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम बसई में मंगलवार शाम के समय एक किसान गेहूं की फसल में आग लग गई, जो थ्रेसर के लिए रखी गई थी। बसई गांव का किसान जितेंद्र अहिरवार (36) पुत्र रामदास तीन भाई है। जितेंद्र का बड़ा भाई बालवीर और छोटा भाई उपेंद्र रक्सा में रहते हैं। 

विज्ञापन


जितेंद्र गांव में अपनी पत्नी रचना और दो बेटे विकेश (7) और सार्थक (5) के साथ गांव में रहता है। मजदूरी के साथ-साथ वह खेती भी करता है। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल की कटाई हो रही है। जितेंद्र द्वारा भी दो एकड़ में बोई गई गेहूं की फसल काटकर थ्रेसर के लिए रखी गई थी। जिसको थ्रेसर में निकालना था। जितेंद्र पत्नी से सुबह दूसरे खेत पर कहकर निकल गया।

दोपहर में पत्नी और बच्चे घर पर थे तभी अचानक 2 बजे खेत में रखी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया बच्चे और जितेंद्र की पत्नी रचना द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया। आग लगने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी आ गए लेकिन वह आग को नहीं बुझा सके। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा सूचना 112 पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। लेकिन तब तक आग पूर्ण रूप से जल चुकी थी, अचानक लगी इस आग से कोई कुछ समझ नहीं पाया। किसान जितेंद्र और उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। आग लगने की वजह से जितेंद्र की लगभग डेढ़ लाख की फसल जलकर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP: अनुसूचित जाति के छात्र संग बर्बरता की हदें पार... टीचर ने इसलिए बेरहमी से पीटा; उंगलियां तक तोड़ डालीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें