फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भोजला मंडी में खुला खाता, एक किसान से 54 क्विंटल गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। गेहूं कटाई के बाद किसान अपना गेहूं केंद्र पर लेकर पहुंच रहे हैं। अभी तक 67 केंद्राें का खाता खुल चुका था पर भोजला मंडी का खोता नहीं खुला था लेकिन मंगलवार को भोजला मंडी में भी एक किसान से 54.5 क्विंटल गेहूं खरीद कर खाता खोला गया है।

शासन ने इस साल 17 मार्च से गेहूं खरीदे का आदेश दिया था। जनपद मुख्यालय के भोजला मंडी में मंगलवार को पहली बार एक किसान ने गेहूं बेचा। वहीं, मऊरानीपुर में भी मंगलवार को मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी में विपणन केंद्र पर 65 क्विंटल की खरीद हुई है। आने वाले दो चार दिन में अनुमान है कि सभी केंद्रों पर किसानों की संख्या और क्रय में एकाएक उछाल आएगा।
विज्ञापन




किसान इसलिए सीधे पहुंच रहे केंद्रों पर



किसान इस साल केंद्रों पर इसलिए पहुंच रहे हैं क्योंकि उनका भुगतान 24 घंटे या फिर हर हाल में 48 घंटे में हो रहा है। दूसरा यह है कि पहले केंद्र पर किसान से राउंड फिगर में गेहूं खरीदा जाता था। यदि कोई किसान 55.5 क्विंटल गेहूं लाता था तो उसे या तो 500 किलोग्राम छोड़ना पड़ता था या फिर वापस ले जाना पड़ता था। इससे किसानों को घाटा होता था। इस बार राउंड फिगर का कोई झंझट नहीं है।

समस्या होने पर किसानों के लिए बनाया कंट्रोल रूम

संभागीय खाद्य नियंत्रक चंद्रभान यादव ने बताया कि गेहूं क्रय में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए खरीद नियंत्रण कक्ष संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में स्थापित किया गया है। यह कक्ष अवकाश के दिनों में भी सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक खुला रहेगा। खरीद नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0510 2452254 है। खरीद नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली शिकायतों का नियमित रूप से निस्तारित होगा।
विज्ञापन


वर्जन



क्रय केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों को कोई समस्या नहीं है। समस्या के समाधान के लिए उनके कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका निस्तारण तत्काल किया जाएगा। किसान अपनी समस्या दूरभाष संख्या 0510 24063090 पर दर्ज करा सकते हैं। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक किसान संपर्क कर सकते हैं। - संतोष पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें