टहरौली में ईदगाह के पास खेतों में लगी आग
टहरौली। कस्बा टहरौली खास में ईदगाह के पास खेतों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर के समय लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई। करीब 50 बीघा में पड़े गेहूं के फसल अवशेष चपेट में आ गए, इससे लोगों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही मौके पर कस्बा इंचार्ज बृजेश यादव एवं दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, खेतों से ही लगा हुआ बारकोट मोहल्ला है, जिसमें कुशवाहा समाज की बड़ी आबादी निवास करती है अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बडी घटना घट सकती थी। संवाद
टहरौली में ईदगाह के पास खेतों में लगी आग