फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक से गिरा युवक, कमर में लगे तमंचा चलने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम अगोरा और दुर्गापुर के बीच रविवार-सोमवार की रात बाइक से जा रहा युवक मोड़ पर बाइक सहित गिर गया। युवक कमर में तमंचा लगाए था। सड़क पर गिरने के कारण तमंचे से फायर हो गया और गोली युवक के पेट में लग गई। उसे इलाज के लिए झांसी ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम ग्योरा, झांसी निवासी प्रिंस (20) दतिया में सिद्धार्थ कॉलोनी में रहता है। रविवार-सोमवार रात दो बजे अपने गांव से अगोरा, दुर्गापुर के रास्ते दतिया आ रहा था। जब वह दुर्गापुर और अगोरा के बीच मोड़ पर बनी पुलिया पर पहुंचा, तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। इस दौरान उसके कमर में लगे तमंचे से फायर हो गया, गोली उसके पेट में लग गई। परिजन उसे इलाज के लिए झांसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सिविल लाइन टीआई सुनील बनोरिया का कहना है कि प्रिंस की मौत झांसी में हुई है। डॉक्टर ने मौत को हादसा बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्पष्ट वजह सामने आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें