फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शार्ट सर्किट से एसबीआई शाखा में भड़की आग, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे सीपरी बाजार के नंदनपुरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी। बैंक के भीतर धुआं भर गया। यह देख बैंककर्मियों और उपभोक्ताओं में भगदड़ मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। हालांकि, उसके पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब एक बजे बैंक के बाहरी हिस्से में लगे तार में अचानक शार्ट सर्किट होने लगा। इसके बाद आग भीतर की ओर फैलने लगी। इसके साथ ही बैंक में धुआं भरने लगा। शोर मचाते हुए बैंककर्मी और उपभोक्ता बाहर निकल आए।
विज्ञापन

I
I
Iसूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंच गए। कुछ देर में आग बुझा ली गई।
I
I
I
I
I
Iशार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। बैंक अधिकारियों को विद्युत लोड का परीक्षण कराकर उसे निरंतर चेक कराते रहने के लिए कहा गया है। - राजकिशोर राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारीI
विज्ञापन




गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग

झांसी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर निवासी सुशील साहू के मकान में गैस सिलेंडर के रिसाव से अचानक आग भड़क उठी। थोड़ी देर में आग की लपटें मकान से बाहर निकलने लगीं। आग फैलती देख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से मकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, इसकी चपेट में आकर किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें