फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएचसी में प्रसूता को इलाज न मिलने की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल स्टाफ ने दो बार लौटाया था प्रसूता को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। प्रसूता को बगैर इलाज उपलब्ध कराए बंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो बार लौटाने के मामले को मुख्य चिकित्साधिकारी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से मामले की रिपोर्ट तलब की है। लापरवाही सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
प्रसव पीड़ा होने पर बंगरा निवासी अश्वनी अपनी पत्नी प्रियंका को लेकर 29 जून की रात 12:30 बजे सीएचसी बंगरा पहुंचे थे। लेकिन, वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें बगैर इलाज किए लौटा दिया था। पीड़ा बढ़ने पर अश्वनी उसी रात तकरीबन 2:30 बजे एक बार फिर पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन इस बार भी उन्हें इलाज नहीं मिल पाया था। मजबूरी में उन्हें पत्नी को निजी वाहन से झांसी आना पड़ा था। यहां एक निजी अस्पताल में प्रसव हुआ था। यह शिकायत अश्वनी ने मुख्यमंत्री पोर्टल व अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

इस मामले को मुख्य चिकित्साधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। विभागीय लोगों के अनुसार लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

0000
सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच कर रिपोर्ट भेजी जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. केके राजपूत, अधीक्षक-बंगरा सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें