फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर रेलवे में अनुकंपा नौकरी पाने के प्रयास में न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के करइयनपुरा निवासी पुष्पा ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र अनूप का विवाह 13 फरवरी 2013 को पूजा राजपूत से हुआ था। अनूप रेलवे में कार्यरत थे व 18 फरवरी 2014 को उनके लापता होने की रिपोर्ट बहू पूजा ने चिरगांव थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार इसके बाद पूजा मायके चली गई व अब अनुकंपा नियुक्ति पाने के उद्देश्य से बहू ने ग्राम छिरौना से अनूप का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। पुष्पा का कहना है कि किसी लापता व्यक्ति को मृत घोषित करने का अधिकार केवल न्यायालय को है। इस प्रकार फर्जी हस्ताक्षर कर मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया गया है। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने थाने में शिकायत की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली है, जिसके आदेश पर पुलिस ने आरोपी पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें