फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने में 52 किसानों पर रिपोर्ट, तीन को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने में 52 किसानों पर रिपोर्ट, तीन को पकड़ा
विज्ञापन

झांसी/ मोंठ/ समथर/ पूंछ। जनपद में पराली जलाने के मामलों में लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। जिले के मोंठ थाने में 21, समथर में 22 और पूंछ में नौ किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मोंठ पुलिस ने तीन किसानों को पराली जलाते मौके से पकड़ लिया। तीनों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई। पुलिस व तहसील प्रशासन गांव-गांव खेतों में निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन

मोंठ थाने में रविवार की रात 21 किसानों के खिलाफ तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण ने मुकदमे दर्ज कराए। इनमें रेव, अटरिया गांव व मोंठ कस्बे के किसान शामिल हैं। तहसीलदार मोंठ ने समथर थाने में 22 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें पचोबई, बसोबई, मगरौरा और समथर के किसान शामिल हैं। इसके अलावा पूंछ थाने में भी नौ किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविवार रात मोंठ थाना क्षेत्र के सेमरी, अटरिया व अमरा गांव में पराली जलाते समय पुलिस ने तीन किसानों को पकड़ा भी है। जिले में अब तक पराली जलाने के नाम पर 150 किसानों पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जिले के थानेदारों को अपने-अपने क्षेेत्रों में भ्रमण कर पराली जलाने वालों पर कार्र्रवाई के निर्र्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें