फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री का पुतला फूंकने पर दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के दौरान उनका पुतला फूंकने पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ नवाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की है। इनमें तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पांचों पर सेवन स्पेशल पावर ऑफ प्रोटेक्शन एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाने झांसी पहुंचे थे। रक्षामंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। विरोध प्रदर्शन करने वालों पर भी पुलिस की निगाहबनी थी लेकिन, इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देकर कचेहरी परिसर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों के पास पुतला भी था। पुलिस को भनक लगे बिना कार्यकर्ताओं ने कचेहरी परिसर के भीतर पहुंचकर रक्षामंत्री का पुतला फूंक दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारी गायब हो गए। रविवार देर-रात इंस्पेक्टर नवाबाद की तहरीर पर रघुराज शर्मा, प्रदीप झा, पुष्कर साहू समेत दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें