फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लॉट में गंदगी मिलने पर भवनस्वामी के ऊपर ठोंका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डेंगू के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी। शुक्रवार को नगर आयुक्त अवनीश राय की अगुवाई में निगम अफसरों ने कई मोहल्लों में साफ-सफाई का जायजा लिया और मच्छररोधी अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस दौरान खाली प्लॉट में गंदगी मिलने पर भवनस्वामियों पर जुर्माना भी ठोंका गया। नगर आयुक्त सबसे पहले वार्ड नंबर 42 में तिलयानी बजरिया मोहल्ला पहुंचे। यहां मैदान में पानी भरा हुआ था। उन्होंने इसे समतल कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

श्रीजी अस्पताल के पास एक खाली प्लॉट में काफी गंदगी फैली हुई थी। उन्होंने प्लॉटस्वामी के खिलाफ जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। डेंगू प्रभावित वार्ड नंबर 32 के मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर में भी एक खाली प्लॉट में गंदगी पाई गई। उन्होंने यहां भी जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। बजरंग कॉलोनी के गेट के पास एवं सखी के हनुमान मंदिर के सामने सर्विस रोड पर कचरे का ढेर पाया गया। जगदीश किराना स्टोर के सामने की नाली बंद पाई गई। नगर आयुक्त के मुताबिक 60 वार्डों में से 45 वार्डों में डेंगू के कोई भी केस अब तक सामने नहीं आए। सिर्फ 15 वार्डों में केवल वार्ड 42, 32 एवं 12 वार्ड में एक-एक मरीज मिले हैं। उन्होंने इन वार्डों में खास तौर से छिड़काव समेत निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.विनीत कुमार, अधिशासी अभियंता एमके सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी आरके लवानिया समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें