फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पराली जलाने पर लगा जुर्माना, एसडीएम ने बुझाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम तिलैरा में लोगों द्वारा खेत में बचे फसल के अवशेषों में आग लगाने पर उपजिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। मौके पर पहुंचकर आग बुझाई गई। उपजिलाधिकारी अजय यादव ने बताया कि अनेक किसान खेतों में बचे अवशेषों को आग लगाकर नष्ट कर रहे हैं, जिससे एक ओर आसपास आग फैलने की संभावना बनी रहती है। ग्राम तिलैरा में खेत में पड़े अवशेषों पर आग लगाई गई, जिसको मौके पर पहुंचकर बुझाया गया। संबंधित खेत मालिक के खिलाफ जुर्माना वसूलने एवं मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन





























मां-बेटे को पीटा, क्षेत्राधिकारी से शिकायत

मऊरानीपुर। ग्राम चकारा में दबंग व्यक्ति द्वारा युवती एवं उसके बेटे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी।
क्रांति देवी निवासी ग्राम चकारा ने क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी ने 18 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे जब में बेटे जयप्रकाश के साथ खेत पर थी। पड़ोसी खेत मालिक अपने दो बेटों के साथ आया एवं गाली-गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उसने मेरी एवं मेरे बेटे की पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत थाना लहचूरा पुलिस से की, लेकिन थाना लहचूरा पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। प्रार्थना पत्र में क्षेत्राधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई।




















आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहा युवक गिरफ्तार

मऊरानीपुर। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुखनई नदी किनारे गायत्री मंदिर के पास आईपीएल मैच मे सट्टा लगा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। सुखनई नदी किनारे गायत्री मंदिर पर पहुंची पुलिस ने दानिश निवासी मुहल्ला शिवगंज को पकड़ा है। वह मोबाइल से आईपीएल में सट्टा खेल रहा था। पकड़े गए युवक की जामा तलाशी में 3150 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने मैच में सट्टा लगाने की बात कबूल ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें