उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। एक अधेड़ की बेरहमी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के गरौठा के पसौरा गांव में केशवदास पुत्र छिंगे उम्र 58 वर्ष की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। बेटे ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
हत्या की वजह पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद माना जा रहा है। वारदात के वक्त केशवदास बकरियों के लिए सुबह खेत पर पत्ते काटने जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उसे घेरकर कुल्हाड़ी काट डाला।