फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ियों पर चढ़ा वहम का भूत, डरीं

Fri, 27 Oct 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला हाकी प्रतियोगिता में भाग लेने आई देवीपाटन टीम की कुछ खिलाड़ियों को वहम हो गया कि स्टेडियम पर कोई साया मंडरा रहा है। वे भूत-भूत कर डर गईं। इसमें तीन इतना घबरा गईं कि बुधवार रात उन्हें जिला अस्पताल में ले जाना पड़ा। इलाज के बाद बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें स्टेडियम भेज दिया गया। शाम इन खिलाड़ियों की संतुष्टि के लिए उन्हें सीपरी बाजार स्थित बालाजी मंदिर ले जाकर पूजा कराई गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शिरकत करने आई खिलाड़ियों को स्टेडियम में बने कमरों में ही ठहराया गया है। वहम की शिकार खिलाड़ियों की साथी लड़कियों ने बताया कि बुधवार की रात एक खिलाड़ी अचानक उनके कमरे में आई और घबराकर बोली कि उसका वजन बढ़ रहा है। तभी एक और खिलाड़ी भूत-भूत कहकर चीखने लगी और हड़कंप मच गया। खिलाड़ियों ने अधिकारियों को सूचना दी। तब उन्हें वे जिला अस्पताल ले गए। मामूली इलाज के बाद उन्हें फिर स्टेडियम लाया गया। बृहस्पतिवार की शाम स्टेडियम में फिर कुछ खिलाड़ी भूत-भूत कर चिल्लाने लगीं। खेल अधिकारियों ने वहां पहुंचकर उन्हें समझाया कि वहम है, परेशान न हों। खिलाड़ियों की मांग पर उन्हें सीपरी के बालाजी धाम मंदिर में ले जाया गया। वहां पूजा-अर्चना की गई।

जिला अस्पताल के डा. तौकीर ने बताया कि खिलाड़ियों को सिर्फ वहम हो गया था। इस वजह से घबरा गई थीं। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों की तबीयत बिल्कुल ठीक है। स्टेडियम में सुरक्षा के इंतजाम रहते हैं। वहम के कारण डर गई होंगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। सभी को देर रात ट्रेन से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें