फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार रोकी शताब्दी एक्सप्रेस

Fri, 27 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
railway jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को दो बार चेन पुलिंग कर रोका गया। आरपीएफ ने इस मामले में एक यात्री के खिलाफ कार्रवाई की है। हबीबगंज से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म चार पर शाम 6.32 बजे आकर रुकी। ट्रेन जैसे ही चली तभी एक्जीक्यूटिव क्लास में सवार प्रियकांत चौबे ने चेन पुलिंग कर दी। दो मिनट बाद दोबारा ट्रेन के चलने पर यात्री ने चेन पुलिंग की। इस पर प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर यात्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे दिल्ली जाना है। उसके तीन परिजन आने में लेट हो गए। इस कारण चेन पुलिंग करनी पड़ी। आरपीएफ ने यह बात लिखकर देने को कही तो वह आनाकानी करने लगा। आरपीएफ ने कहा कि ऐसा न करने पर उनको अगले स्टेशन पर उतार दिया जाएगा। तब वह कारण लिखने कोे तैयार हुए। इससे ट्रेन दस मिनट देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन


महिला यात्री का पर्स चोरी
अर्नाकुलम से निजामुद्दीन जाने वाली मंगला एक्सप्रेस के एसी कोच में श्वेता मिश्रा कल्याण से मथुरा के लिए यात्रा कर रही थी। भोपाल से झांसी के बीच बदमाश उनका पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में दस हजार रुपये और अन्य कागजात रखे थे। ट्रेन के झांसी आने पर महिला यात्री ने मामले की जानकारी मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी को दी।


दस ट्रेनों से पकड़े 377 बिना टिकट यात्री
 मंडल के उरई स्टेशन पर बृहस्पतिवार को चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में 377 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इस दौरान कुशीनगर एक्सप्रेस, बरौनी मेल, झांसी- कानपुर पैसेंजर, कानपुर- झांसी पैसेंजर समेत 10 ट्रेनों की जांच की गई। पकड़े गए यात्रियों से 1.17 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें