फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 75 बीएड कॉलेजों को भेजी गई फीस, 100 का आया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीयू ने प्रदेश के बीएड कॉलेजों को काउंसलिंग के बाद जमा हुई फीस भेजनी शुरू कर दी है। बताते हैं कि 75 कॉलेजों को धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है। शनिवार को 100 से ज्यादा कॉलेजों ने फीस के लिए आवेदन किया है।

बीयू ने 2024 में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें एक लाख 93 हजार 62 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें पास हुए करीब 1.30 लाख छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग हुई। इन्होंने प्रदेश के करीब दो हजार कॉलेजों में दाखिला लिया। छात्रों ने दाखिले की फीस काउंसलिंग के समय जमा कराई थी, जो बीयू ने संबंधित कॉलेजों को नहीं दी थी। इसकी सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन यादव ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए पांच फीसदी ब्याज समेत फीस दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन तक मामला पहुंचा तो बीयू प्रशासन हरकत में आ गया। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेश के 75 कालेजों को फीस जारी कर दी गई। शेष कॉलेजों के आवेदन आने का इंतजार किया जा रहा है। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य सह-समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि 75 कॉलेजों को फीस जारी कर दी गई है। शनिवार को 100 से ज्यादा आवेदन आए हैं। सोमवार को जांच के बाद फीस जारी होगी। बताया कि जैसे-जैसे आवेदन आएंगे, वैसे-वैसे फीस कॉलेजों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें