फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से चोरी कर लाई गई थी विस्फोटक सामग्री

विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी से विस्फोटक सामग्री लाई गई थी। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
फैक्टरी से चोरी कर लाई गई थी विस्फोटक सामग्री
विज्ञापन

झांसी। बीते दिनों एक जमीन को समतल करने के लिए विस्फोटक सामग्री दतिया जिले से चोरी करके लाई गई थी। केमिकल फैक्टरी में काम करने वाले नौकर ने सामग्री यहां पहुंचाई थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गणेशगढ़ गांव निवासी अतर सिंह व परासरी गांव निवासी पवन पुरोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी अतर के पास विस्फोट का लाइसेंस था और उसकी भूमाफिया नत्थू कुशवाहा से पहचान थी। आरोपी पवन दतिया जिले में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में काम करता है। यहां से 52 जिलेटिन की छड़ें और 52 डेटोनेटर चोरी कर भूमाफिया के पास पहुंचाई थी। इसके बाद 4 जनवरी को अतर ने विस्फोट किया था। इसके एवज में उसे कुछ रकम भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में खत्म हो गया था लाइसेंस
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अतर सिंह के पास विस्फोट का लाइसेंस था। जो साल 2013 में समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी वह विस्फोेट करता चला आ रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फैक्टरी जाकर पुलिस स्टॉक की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें