फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: परीक्षा से डरकर नौंवी के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। परीक्षा से डरकर नौंवी के छात्र ने शनिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। फंदे से लटका देख परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

थाना सदर बाजार के क्वार्टर नंबर 17 निवासी रविकांत नगर निगम में संविदा सफाई कर्मी है। उसका इकलौता बेटा अनिकेत वाल्मीकि (14) एक प्राइवेट विद्यालय में नौंवी का छात्र था। परिजन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को स्कूल में टेस्ट था लेकिन सिर दर्द होने की बात कहकर अनिकेत स्कूल नहीं गया। पिता रविकांत अपने काम पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनिकेत के स्कूल न पहुंचने पर दोपहर को स्कूल से फोन आ गया। यह सुनकर अनिकेत डर गया। दोपहर करीब एक बजे कमरे में जाकर फंदे से लटक गया। कुछ देर बाद जब उसकी छोटी बहन बिट्टू वहां पहुंची, तब अनिकेत को फंदे से लटका देख चीख उठी। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। तब तक अनिकेत की सांस चल रही थी। परिजन उसे उतारकर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें