फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खौफ: टीकाकरण में आया चार गुना तक उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की भारत में दस्तक के साथ ही झांसी में टीकाकरण में चार गुना तक उछाल आया है। झांसी में अब तक 12 लाख लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। दूसरी डोज लगवाने वालों का भी ग्राफ बढ़ने लगा है। उम्मीद है कि जल्द ही झांसी में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाए है। अब तो भारत में कोरोना के नए रूप की दस्तक हो चुकी है। साथ ही देश-प्रदेश में कोरोना के केस भी बढ़ने लगे हैं। इससे टीकाकरण केंद्रों पर फिर से लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में झांसी में दो लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी थी। जबकि, दिसंबर के शुरूआती सात दिनों में एक लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। यानी कि टीकाकरण में चार गुना तक उछाल आया है। जिनकी कोरोना की दूसरी डोज लगवाने का समय निकल गया था, उनमें से भी कई लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि झांसी में 14.80 लाख को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 12 लाख को पहली और 5.65 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। 9.30 लाख पुरुषों और 8.35 लाख महिलाओं को टीका लगा है। 15.40 लाख को कोवीशील्ड और 2.25 लाख को कोवैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें