फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार में आग से फैली दहशत, रास्ते किए बंद

विज्ञापन
घांसमंड़ी में आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियां। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। बीचबाजार में कपडे़ के गोदाम में लगी आग से दहशत फैल गई।आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। अपने-अपने तरीके से आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन काबू नहीं पाते देख पुलिस को सूचना दी गई। आग पर काबू पाने के लिए ओरछा से भी दमकल की गाड़ी मंगाई गई। घनी आबादी के बीच गोदाम होने के कारण रास्तों को बंद कर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचाई गई। कई थानों का फोर्स भी पहुंचकर व्यवस्थाएं बनानेे में जुटा रहा।
विज्ञापन

देर शाम आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। घटना बड़ाबाजार स्थित घनी आबादी के बीच हुई थी। ऐसे में गाड़ी समय से पहुंचने की फिक्र सभी को लग गई। घटना के समय लोग दुकानाें पर पूजा अर्चना करने लगे थे। मानिक चौक क्षेत्र के बाजार भी खुले हुए थे। ऐसे मेें कोतवाली, सीपरी बाजार, नवाबाद व प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाली से लेकर बड़ाबाजार के बीच पड़ने वाले कई रास्तों को बंद कर दमकल की गाड़ियों को पहुंचाया गया। आग देखकर पड़ोसी भी पूजा अर्चना छोड़कर आग बुझाने में लग गए। देर रात आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।
पड़ोसी की छतों से पहुंचे दमकलकर्मी
घटना की खबर पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। ऐसे में पहली मंजिल से तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों के रास्ते जाना मुश्किल था। इसके बाद पड़ोसियों की छतों से दमकलकर्मी ने गोदाम के पास पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें