फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई से सीधे कोटेदारों तक पहुचाएगा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए वितरित होने वाले खाद्यान्न को कोटेदारों तक पहुंचाने के लिए नई व्यवस्था अगले माह से अमल में लाई जानी है। नई व्यवस्था में एफसीआई सीधे कोटेदार तक खाद्यान्न पहुंचाएगा हालांकि इसके पहले यह व्यवस्था एक बार अफसल साबित हो चुकी। इसको लेकर अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौजूदा व्यवस्था में टू स्टेप वितरण प्रणाली काम कर रही है। इसके जरिए गोदाम से पहले अनाज ब्लॉक पहुंचाया जाता है। वहां से यह कोटेदारों तक भेजा जाता है। दो चरणों में होने की वजह से इसमें समय लगने साथ ही परिवहन लागत भी बढ़ जाती है। दो चरणों में अनाज उठान होने से गड़बड़ी की आशंका भी अधिक रहती है। इसे देखते हुए वन स्टेप डिलीवरी व्यवस्था आरंभ करने का निर्णय हुआ। इसके पहले अक्तूबर में शासन ने दस ब्लॉक से कम जनपदों में इसे लागू किया था।
इसके जरिए अनाज गोदाम से सीधे कोटेदार तक पहुंचाया गया लेकिन, इसमें इतनी व्यवहारिक परेशानी हुई कि व्यवस्था फ्लॉप हो गई। उसके बाद फिर से पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई लेकिन, अब दुबारा फिर सरकार ने वन स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू करने का फैसला किया। आरएफसी नरेंद्र कुमार के मुताबिक शासन के निर्देश के मुताबिक अगले माह से इसे लागू किया जाना है। इसके लिए तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। अनाज पहुंचाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें