फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को जहर खिलाकर मारने में पिता समेत चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम ठगारी में बालिका को जहरीला पदार्थ खिला देने से मौत के मामले में पाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना पाली के ग्राम ठगारी, हाल जाखलौन के ग्राम बारौद निवासी मनीषा पत्नी शिशुपाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार पुत्रियां होने की वजह से ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

वह अपने माता- पिता के साथ रहने लगी। ससुरालियों ने उसकी बड़ी बेटी अनामिका (10) को अपने पास रख लिया। पंद्रह जून 2020 को ग्राम ठगारी निवासी उसके पति शिशुपाल सिंह, हन्ना, लाखन सिंह व सज्जन ने उसकी पुत्री को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बिना बताए मिट्टी में दफन कर दिया। उसने थाना पाली में शिकायत पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें