फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम बाप: बच्चों के साथ खेल रही बिटिया को गर्म चिमटे से जलाया, बचाने आये बाबा को भी पीटा; गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 02:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर जिले में एक पिता ने अपनी बेटे को गर्म चिमटे से दाग दिया, जिससे उसके छाले पड़ गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर जहां पिता अपनी बेटियों को बधाईयां दे रहे थे, उसी समय सौजना थाना क्षेत्र के गांव बारौन में 11 वर्षीय बेटी अपने पिता के जुल्मों पर सिसक-सिसक कर रो रही थी। आरोप है कि पिता ने मामूली बात पर बेटी को गर्म चिमटे से शरीर के कई भागों में दाग दिया, जिससे उसके छाले पड़ गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सौजना थाना क्षेत्र के ग्राम बारौन निवासी रामस्वरूप उर्फ रमसू की 11 वर्षीय बेटी शनिवार को हम उम्र बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान घर के पड़ोस में स्थित खेत में पोई की भांजी भरी बोरियों को बकरियों ने गिरा दिया। तभी रामस्वरूप वहां पहुंचा तो उसने बोरियां जमीन पर पड़ी देख बच्चों को पीट दिया। मौका पाकर आसपास के दो बच्चे तो भाग गए और किशोरी अपने घर में आ गई। 

रामस्वरूप घर में आया और चूल्हे के पास पड़े गर्म चिमटे से अपनी बेटी के हाथ, पैर और हथेली को दाग दिया, जिससे बेटी रोने लगी लगी। उसकी आवाज सुन बाबा ललंजू अहिरवार ने बिटिया को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी डंडों से पीट दिया, जिससे वह गिर गए। मौका पाकर आरोपी भाग कर खेत में छिप गया। सोमवार को बाबा ललंजू की तहरीर पर थाना पुलिस ने पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पारुल सिंह चंदेल ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें