फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार खरीदने गए पिता-पुत्र को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की सतर्कता से दोनों को किया गया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। ऑनलाइन विज्ञापन पर कार खरीदने के लिए वाराणसी गए मोंठ निवासी पिता-पुत्र को कार के बदले बंधक बना लिया। पीड़ित ने घर पर भाई के मोबाइल पर संदेश भेज पुलिस सहायता की मांग की। पुलिस की सक्रियता से पिता-पुत्र दोनों को बदमाशों के चुंगल से छुड़ा लिया गया और दो बदमाश भी पकड़ लिए गए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी लक्ष्मी प्रसाद रायकवार ने सोशल मीडिया पर एक कार बिक्री का विज्ञापन देखा। तो उन्हें दिखाई गई कार पसंद आई और उसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया। कार लेने के लिए उन्हें वाराणसी बुलाया गया। कार लेने के लिए 17 मार्च को लक्ष्मी प्रसाद अपने पुत्र हेमेंद्र के साथ वाराणसी गया। उसके बाद उसने कार मालिक को फोन किया और पहुंचने की बात कही। तो कार बेचने वाले ने उन्हें पते की लोकेशन भेज दी। उसके बाद पिता-पुत्र लोकेशन वाली जगह पहुंच गए। जहां से बदमाशों ने पिता-पुत्र को पकड़कर उनकी नकदी लूट ली। उन्हें पकड़कर अज्ञात जगह ले गए। बदमाशों ने उनकी रिहाई के लिए 2 लाख फिरौती की मांग की। जिस पर बदमाशों ने अपने मोबाइल से उसके बड़े बेटे पुष्पेंद्र को फोन लगवाया और कार खरीदने की बात कही। जिसमें कार का सौदा 6 लाख में तय होने की बात कही। उसने कहा कि उसके खाते में 2 लाख भेज दो बाकी पेमेंट किस्तों में देना पड़ेगा। उसके बाद फोन कट गया। मौका पाते ही हेमेंद्र ने अपने भाई को उसी नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद पुष्पेंद्र को शक हुआ तो पिता और भाई का मोबाइल बंद आने लगा। जब काफी देर तक बात नहीं हुई तो वह मोंठ पुलिस के पहुंचा और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली जो जौनपुर बताई गई। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने पूरे प्रकरण की जानकारी सीओ मोंठ को दी। सीओ और कोतवाल ने जौनपुर पुलिस से संपर्क कर घटना को अवगत कराया। उसके बाद जौनपुर पुलिस ने नंबर की लोकेशन के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ कर पिता-पुत्र को सकुशल बरामद कर लिया और मोंठ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता और पुत्र के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें