फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन दोबारा खुलेगा फास्ट फूड प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने फास्ट फूड प्लाजा खोलने का नया ठेका इटारसी की कंपनी को सौंप दिया है। अभी यह ठेका दिल्ली की कंपनी के पास था, लेकिन लाइसेंस फीस अधिक होने के कारण कंपनी ने काम बंद कर दिया था। नई कंपनी यातायात सामान्य होने पर फूड प्लाजा का संचालन शुरू करेगी। फिलहाल जगह को नया लुक देने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने प्लेटफार्म एक पर फास्ट फूड प्लाजा खोलने का ठेका दिल्ली की कंपनी आरके एसोसिएट्स को दिया था। यहां पर शाकाहारी मंसाहारी थाली, पनीर टिक्का, चिकिन टिक्का, गुलाब जामुन, छोले मसाले, चावल-राजमा, मसाला डोसा समेत 100 से अधिक किस्म के व्यंजन मिल रहे थे। इसके खुलने से यात्रियों को भोजन के लिए स्टेशन के बाहर नहीं जाना पड़ रहा था। मगर, कंपनी के लिए फूड प्लाजा को चलाना घाटे का सौदा साबित हो रहा था। कंपनी को हर साल 1.10 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस भरनी थी। लेकिन स्टेशन से यात्रियों का ट्रैफिक कम मिलने के कारण कंपनी को इसका संचालन बंद करना पड़ा। नया ठेका इटारसी की एक्सप्रेस फूड सर्विस कंपनी को दिया गया है। सलाना लाइसेंस फीस 65 लाख रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें