फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उपज का सही मूल्य मिलने का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बरुआसागर। उपज का सही मूल्य न मिलने और पांच प्रतिशत आढ़त काटे जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को किसानों ने बरुआसागर में मंडी में प्रदर्शन किया। इस दौरान एक किसान की हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन साथी किसानों ने उसे संभाला।

इस बार अरबी का उत्पादन अच्छा हुआ है, जिससे बरुआसागर मंडी में आवक बढ़ी हुई है। मंगलवार को यहां बरुआसागर और आस-पास के क्षेत्रों के खासी संख्या में किसान अरबी लेकर पहुंचे थे। यहां किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी उपज की नीलामी नहीं की जा रही है। आढ़तिया मनमानी करते हुए सीधे भाव पर अरबी बेच रहे हैं, जिससे उन्हें उपज का वाजिब मूल्य हासिल नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा उन्हें पांच प्रतिशत आढ़त काटी जा रही है। उन्होंने इस मनमानी पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एक किसान की हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर गया। यह देख प्रदर्शन कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पानी का छिड़काव करने पर साथी किसान को होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में मंडी सचिव सतीश यादव ने बताया कि किसानों से पांच प्रतिशत आढ़त काटे जाने संबंधी कोई भी शिकायत किसानों ने उन्हें नहीं दी है।लिखित शिकायत मिलने पर संबंधित आढ़तियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सब्जी व्यापारी आढ़तिया संघ के अध्यक्ष टीटू सरदार ने कहा कि पांच प्रतिशत आढ़त काटे जाने का आरोप निराधार है। इसके अलावा मंडी में अरबी को नीलामी प्रक्रिया से ही बेचा जा रहा है। आवक अधिक होने से दाम कम हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें