फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुआवजे की जानकारी के लिए भटक रहे किसान, अधिकारी मौन

Thu, 19 Nov 2026 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। अतिवृष्टि से खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद बंगरा सहित आसपास के कई गांवों के किसान अब तक मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी उन्हें मुआवजे को लेकर सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। जिम्मेदार लोगों के फोन भी नहीं उठ रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बंगरा, पलरा, पचबारा, बिजना, गैराहा, कचनेव और पठाकरका सहित कई गांवों के किसानों राघवेंद्र, राजू, सत्येंद्र कुमार, भगवानदास और देवेंद्र कुमार ने बताया कि अतिवृष्टि से खरीफ की फसलें बर्बाद हो गई थीं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों को आर्थिक मुआवजा मिलने की जानकारी नहीं मिल पा रही है। किसानों ने मुख्यमंत्री से मामले में ध्यान देकर राहत दिलाने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश लिटौरिया ने कहा कि लेखपाल और संबंधित अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधारें और जिम्मेदारी से काम करें। किसानों के फोन उठाकर उन्हें समय पर सही जानकारी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों को परेशान किया गया तो भारतीय किसान यूनियन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें