फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं ऐसे आयोजन : संस्थापक

Thu, 19 Nov 2026 01:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
चिरगांव के राष्ट्रकबि महाविघालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अति​थि सुधीर सिंह - फोटो : credit
विज्ञापन
चिरगांव। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त शिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय परिसर में उत्कर्ष-2026 समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रंगोली और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा झांसी महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी डीके तिवारी रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती और राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
संस्थान के संस्थापक डॉ. वैभव गुप्त ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। उपाध्यक्ष वर्णिका गुप्त ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता और करियर परामर्श को बढ़ावा देने की बात कही। मुख्य अतिथि ने संस्थान के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रबंध न्यासी डॉ. अंजलि गुप्त ने सभी अतिथियों का आभार जताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार तिवारी और विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

चिरगांव के राष्ट्रकबि महाविघालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि सुधीर सिंह- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें