फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कट कर किसान ने दी जान

Fri, 29 May 2015 02:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के भूपनगर गांव में रहने वाले एक ग्रामीण ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव पटरियों के निकट पाया गया।
विज्ञापन



भूपनगर निवासी वैदेही शरण राजपूत (55) पुत्र हरी नारायण के पास छह बीघा जमीन थी। तीन बेटियों की शादी करने में उसकी सारी भूमि बिक गई। अभी वह अपने पिता के हिस्से की थोड़ी जमीन पर खेती कर रहा था। इस बार उसने मटर की फसल बोई थी, मगर वह भी बेमौसम बरसात से खराब हो गई। इस कारण वह इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बुधवार की शाम वह शौच जाने की कह कर घर से निकला, मगर इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर पता नहीं चल सका।

बृहस्पतिवार की सुबह उसका कटा हुआ शव ग्राम मड़ोरा के निकट रेल पटरियों के पास मिला। सूचना पर बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई इंद्रभान ने बताया कि जमीन बिकने के बाद से ही उनका भाई आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें