फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खेत से लौट रहे किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी फरार

Mon, 06 Jan 2025 01:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में लहचूरा थाना के खरकामाफ गांव में आपसी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। नाजुक हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन
किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में लहचूरा थाना के खरकामाफ गांव में आपसी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। नाजुक हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज में हंगामा करने लगे। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन कोई हमलावर अभी तक पकड़ में नहीं आ सका।

विज्ञापन


खरकामाफ गांव निवासी गोविंद दास (53) पुत्र हरदयाल रविवार शाम खेत से लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक गांव के पास पड़ोस में रहने वालों लोगों ने लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से उन पर हमला बोल दिया। सिर और कंधे पर कुल्हाड़ी के वार से गोविंद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिवार के लोग भी पहुंच गए। हमलावर वहां से भाग निकले। हमले की सूचना पर सीओ लक्ष्मीकांत गौतम भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। घायल गोविंद को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें