फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत में काम करते समय करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ीफतेहपुर। ग्राम बढ़वार निवासी कृपाराम कुशवाहा (55) रविवार को प्रात: 6 बजे अपनी पत्नी उर्मिला व पुत्र के साथ खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान उन्होंने मंदिर के लिए बिछाई गई बिजली की डोरी को हटाने का प्रयास किया। उन्होंने जैसे ही डोरी को छुआ, वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

घटना देख उनकी पत्नी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से कृपाराम के सीने और हाथ की एक अंगुली झुलस गई थी। किसान की असमय मौत से पत्नी उर्मिला, पुत्र गोविंददास और कल्लू सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें