फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ में दबिश देकर मप्र पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीतल के बर्तन चोरी मामले में पुलिस को लगा अहम सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। मध्यप्रदेश की आलमपुर पुलिस ने रविवार को मोंठ पुलिस के सहयोग से कस्बे से दो लोगों को उठाया। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र में 23 जून को हुई पीतल के बर्तनों की चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार 23 जून को आलमपुर निवासी एक व्यक्ति के घर से पीतल के बर्तन चोरी हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर टीम ने कार्रवाई की दिशा तय की।
विज्ञापन


रविवार को प्रात: लगभग 5 बजे आलमपुर पुलिस ने मोंठ पुलिस के सहयोग से कस्बे के मोहल्ले मदार गंज में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को उसके घर से हिरासत में लिया। इसके बाद टीम ने एक अन्य संदिग्ध दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया। दोनों को पूछताछ के लिए आलमपुर ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार एक संदिग्ध पर चोरी की घटना में संलिप्त होने का आरोप है, जबकि दूसरे पर चोरी का सामान खरीदने का संदेह जताया जा रहा है। दोनों से पूछताछ के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि इस चोरी की घटना में मोंठ क्षेत्र के कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आलमपुर सोहनीस सिंह तोमर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही दोनों संदिग्धों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही चोरी गए पीतल के बर्तनों की बरामदगी के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें