झांसी। राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा झांसी की किसान बेटी शिवानी बुंदेला को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनको बेर की खेती और उससे बने उत्पाद को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया।
जनपद रायबरेली में एक दिवसीय राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में किया गया। जिसमें राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश के किसान जो उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसीक्रम में झांसी की शिवानी बुंदेला को सम्मानित किया। शिवानी ने कृषि क्षेत्र में बेर की खेती को बढ़ावा दिया है, साथ ही बेर से बने उत्पाद बेचे हैं। उनके प्रोडक्ट ऑनलाइन भी हैं।