फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में डाल देगा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर फर्जी अकाउंट बनाने का शौक, बरतें ये सावधानी

Sun, 25 Nov 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आपने कभी सोचा है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर फर्जी अकाउंट बनाने का शौक आपको मुसीबत में डाल सकता है। अगर गलत जानकारी से आप किसी को गुमराह कर रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं तो आपके खिलाफ न सिर्फ आपराधिक मामला दर्ज होगा, बल्कि सजा भी हो सकती है। जिले में कई लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर फेक अकाउंट से गुमराह और धोखाधड़ी करने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिस इन मामलों की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


युवाओं में फर्जी सोशल नेटवर्किंग साइट का अकाउंट बनाकर मस्ती करने का क्रेज बढ़ रहा है। शायद उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि किसी की फोटो और किसी दूसरे के नाम की आईडी बनाने की शिकायत जेल पहुंचा सकती है। जिले की बात करें तो रोजाना कई नए फर्जी अकाउंट सोशल नेटवर्किंग साइट पर बन रहे हैं। ऐसे अकाउंट कुछ दिनों बाद अचानक बंद कर दिए जाते हैं। खासकर ऐसे एकाउंट में अश्लीलता फैलाई जा रही है। युवतियों, महिलाओं को भी फर्जी अकाउंट से परेशान किया जा रहा है। ऐसी ही कई शिकायतें पुलिस महकमे के पास पहुंच रही हैं। फर्जी अकाउंट बनाना कानूनी अपराध है। शिकायत होने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

यहां करें शिकायत
यदि किसी भी व्यक्ति या महिला की फर्जी आईडी बन जाती है तो तत्काल संबंधित थाने के साथ एसएसपी कार्यालय में बने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह बरतें सावधानी

- किसी के भी मोबाइल में अपना अकाउंट न खोलेें
- मोबाइल में हमेशा पासवर्ड डालकर रखें
- साइबर कैफे पर अकाउंट खोलने के बाद सतर्कता के साथ बंद करें
- किसी को भी अपने अकाउंट का पासवर्ड न बताएं

गलत एकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह करने की शिकायत सामने आती है तो आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाता है। इसमें कुछ मामलों में जमानत का भी प्रावधान नहीं है। आरोपी से कोई रियायत नहीं बरती जाती है। - शमीम खान, एडवोकेट।

दो फर्जी एकाउंट बनाए
थाना प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ महाराज सिंह निवासी सतेंद्र सिंह यादव ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनका और रिश्तेदार महिला का सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी ने फर्जी अकाउंट बन लिया है। अश्लील शब्द वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर फर्जी अकाउंट बनाने समेत जो भी शिकायतें साइबर सेल में आती हैं, तुरंत ही उनकी पड़ताल शुरू करा दी जाती है। जांच कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश जारी है। - विनोद कुमार सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें