फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भंडरा। स्वामी वेदानन्द ज्ञान एवं कौशल संस्थान विद्यालय खिलारा में बच्चों को पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य श्रीकांत शर्मा ने विभिन्न खाद्य पदार्थों को जलाकर उनकी प्रतिक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वाद की क्षणिक लालसा के लिए स्वास्थ्य से समझौता करना बुद्धिमानी नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह के दौरान शिक्षकों ने अनुभव किया है कि पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने वाले कई बच्चों में पेट दर्द, कमजोरी, बुखार, जुकाम व ऊर्जा की कमी जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की खानपान की आदतों पर ध्यान देने और उन्हें बाजार में मिलने वाले जंक फूड से दूर रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक आशीष तिवारी, दीपक रैकवार, निखिल मिश्रा, अंजलि द्विवेदी, नीशू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें