फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : रश्मि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खिलारा। बसरिया ग्राम पंचायत में मंगलवार को 1.14 करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्ग और रपटा का शिलान्यास हुआ। यह मार्ग कबूतर डेरा से कंपोजिट विद्यालय तक बनेगा।
इस दौरान मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण सहित कई योजनाओं पर काम हो रहा है। इस मार्ग और रपटा से बसरिया ग्रामीणों को आवागमन की दिक्कत से निजात मिलेगी। अध्यक्षता जयप्रकाश आर्य उर्फ पप्पू सेठ ने की। उन्होंने कहा, मऊरानीपुर क्षेत्र का कोई गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। यह मार्ग लोकनिर्माण विभाग बनाएगा। भूमिपूजन गयाप्रसाद पाठक धायपुरा ने कराया। संचालन गौरीशंकर तिवारी ने किया। प्रधान रोहित सिंह पटेल संयोजक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरिश्चंद्र पटेल, मूलचंद पटेल, धर्मपाल पटेल, करन सिंह पटेल, विष्णु पटेल, बृजेश पटेल, अनिल पटेल, प्रेमसागर कन्नोजिया, श्रीपत परिहार, प्रधान अशोक कुशवाहा, हरमुख सिंह परिहार, सुधीर यादव, अखिलेश सिंह, देवेंद्र खरे, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें