अधिशासी अभियंता के निलबंन के लिए शासन को पत्र लिख दिया गया है। पूरे प्रकरण की जानकारी प्रमुख सचिव को दे दी गई है। इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं- शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी
शुरू से उठ रही उंगली
झांसी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता के व्यवहार पर अक्सर उंगली उठती रही। आरोप लगता रहा कि कार्यालय में आने वाली महिलाओं को काम कराने के लिए घंटों बैठाए रखा जाता था।
कई छात्राओं को कर चुका है अश्लील मेसेज
तकनीकी संस्थान की छात्राओं ने सीपरी थाने की पुलिस को एक अन्य छात्रा का स्क्रीन शॉट दिया है, जिसमें एक्सईएन द्वारा छात्रा को कई अश्लील मेसेज किए गए हैं ।
विधायक ने शासन से की थी शिकायत
जेडीए अधिशासी अभियंता हमेशा से ही विवादों में रहे हैं। पूर्व में सदर विधायक रवि शर्मा ने शासन में शिकायत करते हुए अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसकी जांच जेडीए सचिव द्वारा की जा रही है।
डीएम ने गिरफ्तारी के लिए कार्यालय में बुलाई थी पुलिस
शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले साइन बोर्ड के टेंडर में गड़बड़ी करने के आरोप में जिलाधिकारी ने एक्सईएन को गिरफ्तार करने के लिए जेडीए कार्यालय में पुलिस को बुलाया था। लेकिन जेडीए सचिव के आग्रह पर मामले को शांत करा दिया गया था।
बनारस से हुआ था स्थानांतरण
मूल रूप से जिला फैजाबाद के ग्राम नैपार पोस्ट अलचरपुर के रहने वाले अधिशासी अभियंता आर पी द्विवेदी को चार जुलाई 2018 को बनारस से स्थानांतरण कर झांसी भेजा गया था।