फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्ट, दूसरे को चेतावनी

Mon, 06 Jul 2015 11:53 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की समीक्षा की। इस दौरान बजट के सापेक्ष कार्य अपूर्ण होने पर असंतोष जताया। दस दिन में उपलब्ध धनराशि को व्यय कर उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडलायुक्त ने विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता जालौन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने सीसी निर्माण, विद्युत कार्य आदि की जिलेवार समीक्षा की। इसमें जालौन जिले की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। जालौन में 10.54 करोड़ रुपये शेष पाए गए। यहां 552 परियोजनाएं अपूर्ण पाई गईं। उन्होंने 20 लाख के सापेक्ष कोई भी धनराशि खर्च न करने को गंभीरता से लिया। इस पर अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
झांसी में अवशेष धनराशि 5.09 करोड़ पाई गई। यहां 1037 परियोजनाओं में से 992 पूर्ण तथा 45 प्रगतिशील पाई गईं। यहां विद्युत विभाग के कार्य पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही 10 दिन में कार्य पूर्ण न होने पर अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी। ललितपुर में 98 लाख रुपये अवशेष पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराग यादव, जालौन डीएम राम गणेश, सीडीओ संजय कुमार, ललितपुर सीडीओ ए के उपाध्याय, जालौन सीडीओ संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें