फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पुलिस कर्मचारियों को करनी होगी परेड, अपने साथ रखें लाठी, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर : ओपी सिंह

Sat, 31 Aug 2019 04:11 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : डेमो
विज्ञापन
उम्रदराज पुलिस कर्मचारी हों या जवान, सभी को नियमित रूप से परेड करनी होगी। इस संबंध में शुक्रवार को एसएसपी ने निर्देश जारी किए है। डीजीपी डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन पहुंचकर जिले के सभी थानेदारों से लेकर कार्यालय कार्यों मेें काम करने वाले पुलिसकर्मियों को बुलाकर परेड कराई।
विज्ञापन


डीजीपी ने मौके पर ही सभी को आदेश दिया की परेड सभी करेंगे। कार्यालय में काम करने वाले भी अब जरूरत पड़ने पर फील्ड में कानून व्यवस्था संभालते नजर आएंगे। सभी को अपने साथ लाठी, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर रखने की हिदायत दी गई।

डीजीपी के इस आदेश ने उन पुलिस कर्मियों की बेचैनी बढ़ा दी है, जो 50 पार हो चुके हैं। अब तक वे उम्र अधिक होने की वजह से परेड से बचते रहते थे, लेकिन अब सबको निर्धारित समय पर पुलिस लाइन में पहुंचना होगा और परेड में हिस्सा लेना होगा।
विज्ञापन


ज्यादा उम्र वाले फिटनेस के लिए फील्ड में दौड़ लगाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने पुलिस लाइन के शस्त्रागार, पुलिस लाइन भोजनालय, परिवहन शाखा, यूपी 100 कार्यालय, कंट्रोल रूम, आरक्षी निवासी, बैरक और मैस का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था भी देखी। इस मौके पर सीओ सदर संग्राम सिंह, प्रशिक्षु पीपीएस सुशील कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें