फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक कक्षा को देखा जाएगा शिक्षा भवन से

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए ‌शिक्षा भवन में बनाया जा गया वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम।
विज्ञापन
झांसी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैयार हो रहे वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम से जिले के सभी 69 परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष पर निगरानी होगी। प्रत्येक कंप्यूटर पर 14 केंद्र लिंक किए जा रहे हैं। साथ ही, जिला विद्यालय निरीक्षक कक्ष में दो एलईडी भी लगायी जा रही हैं, जिनमें सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियां नजर आएंगी। जल्द ही वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। नकल मुक्त परीक्षा हो। इसके लिए बोर्ड द्वारा व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम में लगे पांच - पांच कंप्यूटरों पर दो - दो शिक्षक व कर्मचारी तैनात होंगे।
अभी तक 15 से अधिक परीक्षा केंद्र इस कंट्रोल रूम से लिंक हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों से इंटरनेट संबंधी परेशानी आने के कारण कठिनाईयां आ रही हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यो - केंद्र व्यवस्थापकों को बुलाया गया। वहीं, हर साल की तरह बोर्ड परीक्षा का टेलीफोन कंट्रोल रूम भी संचालित रहेगा। साथ ही, सचल दस्ते भी कंट्रोल रूम से जुडे़ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें