फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्वीकृति के बाद भी बिजना में अबतक नहीं बन पाया इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। विकासखंड बंगरा के ग्राम बिजना में वर्ष 2009 में जिलास्तर से शासन को राजकीय इंटर कॉलेज खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा था। लेकिन स्वीकृति के बाद भी अबतक इंटर कॉलेज नहीं बन पाया है। जिसकी वजह से छात्र-छात्राओं से लेकर अभिभावकों में भारी रोष है। बच्चों को शिक्षा के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, साथ ही छात्राओं को दूरी अधिक होने से शिक्षा बीच में ही छोड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधव प्रसाद पस्तोर के नाम से बंगरा के ग्राम बिजना में राजकीय इंटर काॅलेज खोलने के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को वर्ष 2009 में भेजा था, इतना ही नहीं अध्यापकों की तैनाती की सूची भी भेजी गई थी। कई बार जमीन की नाप हो चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि विधायक, सांसद, विधान परिषद सदस्य, ब्लॉक प्रमुख इसकी लगातार मांग कर रहे हैं। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधव प्रसाद पस्तोर के पुत्र राघवेंद्र पस्तोर ने बताया कि शासन से स्वीकृति के बाद भी अबतक विद्यालय नहीं बनाया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द विद्यालय निर्माण कर संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें