बंगरा। रविवार देर शाम ग्राम मगरवारा में श्री हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे पैदल जा रही दुर्गा देवी (60) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्धा गंभीर घायल हो गई। वहीं, बाइक सवार मिठ्ठू श्रीवास और उनका 2 वर्षीय नाती लव श्रीवास भी घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार मिठ्ठू श्रीवास के घर में बेटी की शादी है, इसलिए वह जरूरी काम जा रहे थे। घटना से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।