अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भीषण आंधी-पानी के 48 घंटे बाद भी महानगर की पेयजल व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार को सीपरी बाजार, नंदनपुरा, मसीहागंज, नालगज, न्यू प्रेमगंज, सिद्धेश्वर नगर, नानकगंज, रायगंज समेत दर्जनों मोहल्लों में पानी नहीं आया। इससे लोग परेशान रहे। कुछ इलाकों में जल संस्थान ने टैंकर भेजे लेकिन, मांग अधिक होने से यह नाकाफी साबित हुए वहीं, जल संस्थान अफसरों का दावा है कि शनिवार सुबह आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
बुधवार को आंधी-पानी से अधिकांश इलाकों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे पानी की टंकियां नहीं भरी जा सकीं। खास तौर से सीपरी बाजार इलाके के लोग परेशान हुए। बिजली न होने से पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, वीरांगना नगर, जेडीए कॉलोनी करगुवांजी, कोछाभांवर, सिमिलिया, कुम्हार का कुआं, दतिया फिल्टर से पंचवटी का क्षेत्र, नगरा, खंडेराव गेट, रानी महल, कोतवाली की ढाल, गंधीगर का टपरा, पन्नालाल का हाता, बड़ाबाजार, मिठाई वाली गली, मजदूर वाली गली, पुरानी नझाई, सागर गेट, बंग्ला घाट, हजरियाना, खुशीपुरा, नगरिया कॉलोनी, काली माई, कोरियों की धर्मशाला आदि इलाकों में पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। एक्सईएन प्रदीप जादौन का कहना है कि विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से ही जलापूर्ति प्रभावित रही। इन जगहों पर टैंकर भिजवाए गए।
000000000000000
आवास विकास कॉलोनी में चौथे दिन नहीं मिला पानी
खाती बाबा के पास पेयजल आपूर्ति लाइन की मरम्मत पूरी न होने से आवास विकास कॉलोनी, संगम विहार कॉलोनी, खाती बाबा समेत अन्य कई इलाकों में पानी नहीं मिला। आवास विकास कॉलोनी निवासी शशिबाला, तान्या समेत अन्य लोगों का कहना है ब्लॉक ए, बी समेत पूरे इलाके में पिछले चार दिन से पानी की एक बूंद नहीं टपकी। उन लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। पानी न होने से मोहल्ले के कई लोगों को ताला बंद करके रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी। संगम विहार कॉलोनी में भी आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। इन लोगों ने जल संस्थान में जाकर शिकायत भी दर्ज कराई।
0000
फोटो
दो दिन से पानी नहीं मिल रहा है। जल संस्थान में शिकायत करने के बाद भी राहत नहीं मिली। कोई यह भी नहीं बता रहा कि आपूर्ति कब तक दुरुस्त होगी
कमल प्रजापति
शुक्रवार को भी हम लोगों को पानी नहीं मिला। लोग परेशान हैं। मोहल्ले के कई लोग पानी न होने की वजह से अपने रिश्तेदारों के घर चले गए।
नसीर अहमद