फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिना नक्शा विकसित हो रहीं कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रहीं दो कॉलोनियों पर झांसी विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया। यहां हुई बाउंड्रीवाल के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास ढढरी खोड़न स्थित लगभग ढाई एकड़ में कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसका नक्शा जेडीए से पास नहीं कराया गया है। इसके अलावा हंस मंदिर के पीछे ढढरी खोड़न शिवपुरी मार्ग पर लगभग दो एकड़ में कॉलोनी बनाई जा रही है, इसका भी नक्शा पास नहीं है। इन कॉलोनियाें में ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया था। शुक्रवार को प्राधिकरण के प्रवर्तन दल और पुलिस फोर्स की मदद से अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्रवाई होती पर जेडीए नहीं जारी करता नाम



अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सूचना तो झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से जारी की जाती है, मगर इन कॉलोनियों को विकसित करने वालों के नाम जेडीए प्रशासन जारी नहीं करता है। इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं रहती हैं। शुक्रवार को भी हुई कार्रवाई के बाद जेडीए प्रशासन ने विकासकर्ता के नाम जारी नहीं किए। ऐसे में लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि कौन लोग अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें